पुरवा। तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। बताया कि कहीं पर भी पराली जलाना पाया गया तो किसान के साथ क्षेत्रीय लेखपाल भी कार्रवाई होगी।
उन्होंने आईजीआरएस की शिकायत का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने और रिपोर्ट में परिणाम का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए। गांव-गांव फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाकर साउंड सिस्टम के जरिए इसके प्रचार प्रसार करने को कहा। एसडीएम ने पराली को लेकर किसानों को जागरूक करने करने की बात कही। (संवाद)