फोटो-25-पटाखा की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व सीओ तेज बहादुर। स्रोत: पुलिस
सफीपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे की चार किराना दुकानों पर छापा मारा। दुकानों से करीब 50 किलो आतिशबाजी बरामद की। किराने की दुकान में पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सफीपुर कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के राहगगंज बाजार निवासी रामसागर की दुकान में जांच के दौरान बोरियों और पॉलिथीन में रखे गए पटाखे बरामद हुए। बबरअली खेड़ा मोहल्ले में दो भाइयों शीबू और श्याम गुप्ता की दुकान के पीछे स्थित गोदाम में थैलों में पटाखे मिले। इसके अलावा मोहल्ला सराय सूबेदार निवासी अनिकेत गुप्ता के यहां गत्ते में पैक पटाखे मिले। अनिकेत पर 2024 में भी अवैध पटाखा भंडारण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
अवधेश गुप्ता के यहां एक बोरी सुतली बम व अन्य पटाखे बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि चारों किराना दुकानदार चोरी छिपे पटाखे बेच रहे थे। करीब 50 किलो पटाखे बरामद कर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।वाद)
फोटो-25-पटाखा की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व सीओ तेज बहादुर। स्रोत: पुलिस