फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक दिन की प्रधानाचार्य ने पूछा-कैसे चल रही परीक्षाओं की तैयारी

विज्ञापन
फोटो-9- कुर्सी पर बैठीं एक दिन की प्रधानाचार्य बनाई गई छात्रा रागिनी। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
मौरावां। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को मौरावां के केएनपीएन इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा रागिनी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। रागिनी ने कॉलेज का कामकाज देखा। उन्होंने शिक्षकों से पूछा कि परीक्षाओं की तैयारी कैसे कराई जा रही है। उधर, युवा कल्याण विभाग ने खेरवा गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

एक दिन की प्रधानाचार्य रागिनी ने शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर देखा और अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी ली। प्रधानाचार्या ऊषा शुक्ला ने शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश पर होने की जानकारी दी। इसके बाद रागिनी ने बच्चों की पढ़ाई, खेलकूद, बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके अलावा विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अंकित सेठ व लिपिक मनोज कुमार से अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी भी ली। उन्होंने शिक्षकों से पूछा कि आगामी परीक्षाओं की तैयारी कैसे कराई जा रही है।
वहीं, ग्राम पंचायत खेरवा में बुधवार को लगी चौपाल में युवा कल्याण अधिकारी हिलौली हिमांशु राव ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराधों व साइबर अपराध की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न टोल फ्री नंबरों के बारे में भी बताया। इसके बाद मंगल दल खेरवा अध्यक्ष दिलीप कुमार ने खेलकूद, शारीरिक फिटनेस के बारे में विस्तार से बताया और खेल सामग्री का वितरण किया। यहां सुशील कुमार, राहुल, विमला देवी, कोमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें