फोटो-33- हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते प्रधान समर बहादुर व अंशु सिंह। स्रोत: ग्रामीण
नवाबगंज। विकास खंड के बिचपरी गांव में बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें दूसरे प्रदेश के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। उत्तराखंड के पहलवान ने हरियाणा के पहलवान को हराकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
बिचपरी गांव के दंगल में राजस्थान, हरियाणा, कानपुर, उत्तराखंड और उन्नाव के रफीगढ़ी व त्रिभुवन खेड़ा सहित कई जगहों से पहलवान ने दांव-पेंच आजमाए। आखिरी कुश्ती हरियाणा के पहलवान और उत्तराखंड के पहलवान बाबा हेलिकॉप्टर के बीच हुई जो काफी देर तक चली। आखिर में बाबा हेलीकॉप्टर ने हरियाणा के पहलवान को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि दंगल जैसे आयोजन शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इस दौरान चमरौली प्रधान समर बहादुर, आयोजक अंशु सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास सिंह, राजा सिंह, राहुल सिंह, आकाश, बब्बू सिंह, डॉ. करुणा शंकर व राजू वर्मा आदि रहे।