फोटो-37- मेडल के साथ छात्रा चाहत गुप्ता। स्रोत: प्रबंधक
उन्नाव। अंबाला में आयोजित यूनिवर्सयूएमएम 2025-नेशनल यूथ फेस्टिवल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया है। इस आयोजन में 45 से अधिक विश्वविद्यालयों के 100 से अधिक संस्थानों से आए सात हजार से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया था।
प्रो-वाइस चांसलर डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि अंबाला के महार्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, मुलाना में 24 से 27 सितंबर तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें छात्रा चाहत गुप्ता ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और मॉडल हंट में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, शमा गुप्ता ने मोनो एक्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया। छात्रा प्रभलीन ने मिमिक्री प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। कहा कि हमारे छात्रों ने पहली बार में ही राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। इसने संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है।
फोटो-37- मेडल के साथ छात्रा चाहत गुप्ता। स्रोत: प्रबंधक
फोटो-37- मेडल के साथ छात्रा चाहत गुप्ता। स्रोत: प्रबंधक