फोटो नंबर-23-तकी नगर स्थित सिटी पैलस गेस्ट हाउस सील करते स्टेट जीएसटी के अधिकारी। स्रोत: विभाग
उन्नाव। दो वित्तीय वर्षों का बकाया जीएसटी और उस पर लगे ब्याज सहित बकाया 40 लाख रुपये जमा न करने पर राज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार शहर के सिटी पैलेस गेस्ट हाउस को कुर्क करते हुए सील कर दिया।
अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर जोन प्रथम के निर्देश पर राज्य कर विभाग की छह सदस्यीय टीम शनिवार दोपहर शहर के तकी नगर स्थित सिटी पैलेस गेस्ट हाउस पहुंची। गेस्ट हाउस संचालक को बकाया जीएसटी की रकम जमा न करने का हवाला देते हुए टीम ने प्रतिष्ठान को कुर्क करते हुए सील कर दिया। टीम ने बताया कि गेस्ट हाउस पर वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 का बकाया जीएसटी और उसके ब्जाय सहित 40 लाख रुपये कर बकाया था।
कई नोटिस के बाद भी जमा ना करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को स्टेट जीएसटी अफसर देवर्शि दुबे की अगुवाई में पहुंची टीम में शामिल पंकज कुमार, दिनेश कुमार सिंह, कुलदीप आदि शामिल रहे। स्टेट जीएसटी अफसर ने बताया कि पता चला है कि गेस्ट हाउस के मालिक मो. फारुख मुंबई में रहते हैं। कई बार नोटिस पर भी जमा न करने पर कार्रवाई की गई है।