फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद देख दर्शक रोमांचित

विज्ञापन
फोटो- 5- मौरावां में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक - फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर बंद एस्केलेटर।
विज्ञापन
मौरावां। कस्बे में चल रही रामलीला में चौथे दिन धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन किया गया। परशुराम और लक्ष्मण का संवाद सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात रामलीला में मिथिला में सीता के स्वयंवर का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दूर से राजा आते हैं। राजा जनक प्रण लेते हैं कि जो भी राजा शिव के अजगव धनुष को तोड़ेगा, सीता उसी को वरमाला पहनाएंगी। तमाम प्रयासों के बाद भी जब कोई राजा धनुष तोड़ना तो दूर हिला भी नहीं पाता है। तब राजा जनक व्याकुल हो जाते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष को उठाकर प्रत्यंचा खींचते हैं। इससे धनुष टूट जाता है। धनुष टूटने के बाद भगवान परशुराम पहुंचते हैं और क्रोधित होकर शिव का धनुष तोड़ने वाले को अलग करने की चेतावनी देते हैं। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण में संवाद शुरू होता है जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो गए।
राम का अभिनय अंकित शुक्ला, लक्ष्मण का उदित शुक्ला व परशुराम का राजू मिश्रा ने किया। मेला प्रबंधक व चेयरमैन विवेक सेठ ने आए अतिथियों को राम दरबार की फोटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

फोटो- 5- मौरावां में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक- फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर बंद एस्केलेटर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें