फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेती के साथ पशुपालन कर आमदनी बढ़ाएं किसान

विज्ञापन
फोटो नंबर-17-फीता काट कर पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करते विधायक श्रीकांत कटियार। स्रोत:आयोजक - फोटो : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिखारीपुर पतसिया के मजरा गढ़ेवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। विधायक ने गोमाता का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में 448 पशुओं को उपचार हुआ। विधायक ने कहा कि खेती के साथ पशुपालन कर किसान आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक श्रीकांत कटियार ने पशुपालकों से कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। इनका लाभ उठाकर पशुपालक आय में वृद्धि कर सकते हैं। कृषि के साथ-साथ पशुपालन आवश्यक है। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर उसका विकास करने के पं. दीनदयाल के सपने को सरकार साकार कर रही है। मेले में 448 छोटे-बड़े बीमार पशुओं का उपचार किया गया। मेले में डॉ. राहुल सचान, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. अनुराग पटेल, प्रधान प्रतिनिधि रामसच्चे निषाद सहित पशुपालक और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें