फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-6-रामचंद्र (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में 11 जून को वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर घर पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुंजपुर निवासी रामचंद्र (55) 11 जून को लखनऊ निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। लौटते समय बंथरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर-बुद्धेश्वर मार्ग पर बेहटा खुरमपुर गांव के पास वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया था। घायल रामचंद्र का परिजन पहले निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया। डॉक्टर ने कोमा में होने की बात कही तो परिजन उसका घर पर ही इलाज करा रहे थे।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रामचंद्र की मौत हो गई। बड़े बेटे सर्वेश ने बताया कि पिता खेती व मजदूरी का काम करते थे। पत्नी रामश्री, तीन बेटे सर्वेश, संकेश कुमार व संदीप बेहाल हैं। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें