फोटो-9-बिजली गिरने से छत पर टूट कर बिखरी ईंटे दिखाते सोमनाथ। स्रोत: ग्रामीण।
- फोटो : हादसे में जान गंवाने वाला मासूम दिव्यांश।
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के हिंदपाल खेड़ा में बुधवार की सुबह एक मकान पर बिजली गिर गई। इससे आसपास के तीन घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। बिजली कड़कने की आवाज से दहशत में महिला बेहोश हो गई।
तहसील क्षेत्र में रुककर हो रही बारिश के दौरान बुधवार सुबह लगभग सात बजे हिंदपाल खेड़ा निवासी सोमनाथ यादव के घर के पर लगे सोलर पैनल पर बिजली गिर गई। ईंटे तोड़ते हुए बिजली जमीन में समा गई। चपेट में आकर घर में लगे सोलर पैनल की बैटरी, इन्वर्टर, टीवी, स्टेबलाइजर व अन्य उपकरण जल गए।
बिजली कड़कने की आवाज से सोमनाथ की पत्नी सरस्वती बेहोश हो गईं। परिवार के लोग दहशत में आ गए। थोड़ी देर बाद सरस्वती को होश आने पर सभी ने राहत की सांस ली। बिजली गिरने पड़ोसी रामसेवक का इन्वर्टर व दूध डेयरी मशीन और पहाड़पुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह का इनवर्टर भी जल गया। लेखपाल दिव्या यादव ने बताया कि मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन किया है। रिपोर्ट तहसील भेजी गई है।