फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यूपी सीनियर महिला टीम की कप्तान बनीं अर्चना

विज्ञापन
फोटो-12-अर्चना देवी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
गंजमुरादाबादउन्नाव। बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश सीनियर महिला टीम की कमान जिले की अर्चना देवी को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश टीम का पहला मुकाबला कर्नाटक के साथ होगा। प्रतियोगिता छह से 28 फरवरी तक राजकोट के अलग-अलग स्टेडियमों में होगी।
विज्ञापन

जिले के गंजमुरादाबाद ब्लॉक के रतईपुरवा गांव की अर्चना देवी ने 2022 में अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम से कॅरिअर की शुरुआत की थी। अंडर-19 महिला विश्व कप में गेंदबाजी से उन्होंने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उन्हें सीनियर यूपीसीए टीम में शामिल करते हुए कप्तान भी बनाया गया है। छह फरवरी को गुजरात के राजकोट के क्रिकेट स्टेडियम में कप्तानी करती दिखाई देंगी। अर्चना निषाद दाहिने हाथ की मध्यम गेदबाज व ऑलराउंडर हैं। उनके चयन पर मां सावित्री देवी, बड़े भाई रोहित निषाद, कोच कपिल पांडेय और खेल टीचर पूनम गुप्ता आदि ने बधाई दी है। मां सावित्री देवी ने बताया कि बेटी के यूपीसीए में कप्तान से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें