फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुद्रा प्रदर्शनी में छात्रों को बताया सिक्कों का इतिहास

विज्ञापन
फोटो-16-मुद्रा प्रदर्शनी में छात्राओं को जानकारी देते शिक्षक डॉ.प्रभात सिन्हा। स्रोत: शिक्षक - फोटो : kathua news
विज्ञापन
उन्नाव। मुद्रा प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के सिक्कों की जानकारी दी गई। इसके अलावा उन पर छपी तस्वीरों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के थाना स्थित थाना इंटर कॉलेज में मंगलवार को मुद्रा प्रदर्शनी लगाई गई। सहायक शिक्षक डॉ. प्रभात सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को किताबों से बाहर निकालकर व्यावहारिक इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र की जानकारी देना था। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने बताया कि मुद्राएं केवल पैसे नहीं बल्कि इतिहास की गवाह होती हैं। इस प्रदर्शनी का लाभ यह है कि बच्चों में संग्रह की प्रवृत्ति विकसित होगी और वे वैश्विक संस्कृतियों के प्रति अधिक जागरूक बनेंगे।
विज्ञापन

देखने के दौरान बच्चों में कौतूहल और जिज्ञासा का संगम दिखा। जैसे ही बच्चों ने अपनी हथेलियों पर दशकों पुराने भारतीय सिक्के और सात समंदर पार के देशों की रंग-बिरंगी मुद्राएं देखीं। इससे उनकी आंखों में एक अलग ही चमक और कौतूहल नजर आया। दौरान राजेश सिंह, अजीत राठौर, योगेंद्र सिंह, बीडी श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें