असोहा। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अमित कुमार और प्रियांशी अव्वल रहीं। बैडमिंटन में नेहा ने बाजी मारी। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय गोसाईखेड़ा में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या दीप्ति खरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कैरम प्रतियोगिता में अदिति यादव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में नेहा ने बाजी मारी।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमित कुमार और बालिका वर्ग में प्रियांशी अव्वल रहीं। सभी को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. सुनीता रावत, खेलकूद प्रभारी डॉ. पूनम चौहान, प्रोफेसर रश्मि श्रीवास्तव, आरपी वर्मा,ज्योति बाजपेई, विवेक तिवारी, समीर ,राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।