अचलगंज। सेवायोजन विभाग और जीडीएक्स सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड ने संयुक्त रूप से सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती शिविर का आयोजन किया। इसमें 17 युवाओं ने पंजीकरण कराया जिनमें से आठ का चयन किया गया।
भर्ती अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिनों का प्रशिक्षण परी चौक, नोएडा में दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। चयनित युवाओं को 15 से 22 हजार रुपये मासिक वेतन, पीएफ, जीवन बीमा, फैमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि और ऋण जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इन अभ्यर्थियों को कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, मिर्जापुर, बनारस, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में नियुक्ति दी जाएगी। शारीरिक और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद योग्य पाए गए आठ युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।