फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चौथे दिन सही हुई मैन्युअल एक्सरे मशीन, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल की मैन्युअल एक्सरे मशीन का एक्सपोजर फ्यूज शनिवार को खराब हो गया था। इससे मशीन बंद हो गई थी। बुधवार को मशीन ठीक कर दी गई। इससे मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन


ट्राॅमा सेंटर में हर दिन हड्डी संबंधी औसतन 400 मरीज आते हैं जिनमें से लगभग 200 को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल और मैन्युअल दोनों मशीनों से एक्सरे किए जाते हैं। मशीन के खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। बुधवार को इंजीनियरों ने मशीन की मरम्मत कर दी। इसके बाद इसका संचालन फिर से शुरू हो सका। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि अब दोनों मशीनों से मरीजों को एक्सरे की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें