फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्टेडियम में बैडमिंटन, भारोत्तोलन और हॉकी के प्रशिक्षक नहीं

विज्ञापन
फोटो-5- बाईपास स्थित स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। खेल विभाग के बाईपास स्थित स्टेडियम में कई वर्षों से हॉकी, भारोत्तोलन और बैडमिंटन जैसे राष्ट्रीय खेलों के प्रशिक्षक नहीं हैं। इस कारण इन खेलों से जुड़े युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने खेल अधिकारियों से जल्द प्रशिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के प्रयासों के बावजूद, उन्नाव स्टेडियम युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का एकमात्र साधन होने के बावजूद प्रशिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। पूर्व में हॉकी प्रशिक्षक अनीता कनौजिया के कार्यकाल में 36 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण लेते थे जबकि भारोत्तोलन में प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह के समय 24 खिलाड़ी आते थे। हालांकि बैडमिंटन में प्रशिक्षक की अनुपस्थिति के कारण केवल 50 शौकिया खिलाड़ी ही प्रशिक्षण के लिए आते थे। प्रशिक्षकों और संसाधनों के अभाव के चलते जिले के खिलाड़ी इन खेलों से दूर होते जा रहे हैं। इन खेलों में पंजीकरण पूरी तरह बंद हो गए हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है।

वर्तमान में स्टेडियम में क्रिकेट, वॉलीबॉल, जूडो, एथलेटिक्स, तैराकी और फुटबॉल के लिए कोच उपलब्ध हैं लेकिन हॉकी, बैडमिंटन और भारोत्तोलन के लिए कोई प्रशिक्षक नहीं है।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों की तैनाती के चल रहे प्रयास
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए खेल निदेशालय को पत्र भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अंशकालिक प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है और प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों की समस्या का जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें