फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रयागराज माघ मेले में आज जाएंगी रोडवेज की 15 बसें

विज्ञापन
फोटो-4- बस स्टेशन पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। माघ मेला में स्नान पर्वों पर जिले से भी रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। शासन के निर्देश पर विभिन्न रूटों पर संचालित 15 बसों को हटाकर प्रयागराज भेजी जाएंगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसें बढ़ाई जाएंगी। इस दौरान लोकल रूट पर बसों की कमी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में तीन जनवरी से 15 फरवरी तक माघ मेला है। जिलों से जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने रोडवेज बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में विभिन्न रूटों पर रोडवेज की 102 बसों का संचालन किया जाता है। तीन जनवरी से 15 फरवरी तक 15 बसें प्रयागराज माघ मेला में लगाई जाएंगी। यह भी बताया कि अगर यात्री बढ़ते हैं और बस कम पड़ती हैं तो अन्य रूटों की बसें हटाकर माघ मेले में लगा दी जाएंगी। हालांकि इससे लोकल रूटों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें