फोटो-4- प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह दिखाते विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत:खेल विभाग
उन्नाव। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उन्नाव योद्धा क्लब और महावीर क्लब के बीच खेला गया जिसमें उन्नाव योद्धा क्लब ने 13-10 से जीत दर्ज की। खेल विभाग और जय बाबा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया था। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
तहसील रोड स्थित मां योग साधना केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोमांचक रहा। खेल का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल और जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उन्नाव योद्धा क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महावीर क्लब को 13-10 के अंतर से मात दी।
मैच के बाद, आयोजकों डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अश्वनी शुक्ला और जिला क्रीड़ा अधिकारी ने विजेता उन्नाव योद्धा क्लब तथा उपविजेता महावीर क्लब की टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुशील सांवरिया, स्वाति सिंह, अदिति सिंह, उत्कर्ष बाजपेई, प्रीति गुप्ता, मुकेश बाजपेई और आलोक शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।