फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा कबड्डी क्लब बालिका वर्ग में चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्तरीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गंगा कबड्डी क्लब ने बाजी मारी। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला आज उन्नाव कबड्डी योद्धा और महावीर कबड्डी क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

तहसील रोड स्थित मां योग साधना केंद्र में खेल विभाग और जय बाबा फाउंडेशन की ओर से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी और उपाध्यक्ष सुशील सांवरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला में मां गंगा कबड्डी क्लब और उन्नाव योद्धा कबड्डी क्लब के बीच खेला गय।
इसमें गंगा कबड्डी क्लब ने 23-04 मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम की। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को उन्नाव कबड्डी योद्धा और महावीर कबड्डी क्लब के बीच खेला जाएगा। एसोसिएशन के महिला विंग की अध्यक्षा प्रियंका तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजक डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि हर साल की तरह साल भभी नशा मुक्ति और मांसाहार मुक्ति संकल्प के साथ 24 घंटे का दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही बालक व बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल, कामराज, स्वाति सिंह, अदिति सिंह , उत्कर्ष बाजपेई, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रीती गुप्ता सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें