फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेलवीर टीमों ने दोनों वर्गों में जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
फोटो-18- ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी
विज्ञापन
उन्नाव। जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर वर्ग में खेलवीर एफसी टीमें विजेता बनीं। ट्राॅफी देकर दोनों टीमों को सम्मानित किया गया। स्टेडियम की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत खेल विभाग की ओर से पीडी नगर स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल में जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय रेफरी लईक अहमद खान और जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया।
जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेलवीर एफसी और स्टेडियम एफसी के बीच खेला गया। इसमें खेलवीर के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 4 - 1 जीत हासिल की और ट्राॅफी अपने नाम की। सीनियर वर्ग का फाइनल मैच खेलवीर एफसी और स्टेडियम एफसी के बीच खेला गया। इसमें खेलवीर ने 3-1 से मैच जीतकर विजेता बनी। डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल, अंशुमान त्रिवेदी, कपिल पांडेय, उत्कर्ष बाजपेई, आनंद मोहन, विकास अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें