फोटो-39- मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद
उन्नाव। रोजगार मेले में 25 आईटीआई पास युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया गया। अभिलेख की जांच के बाद उन्हें तैनात किया जाएगा।
जगन्नाथगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 27 युवाओं ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया। टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि ने आईटीआई पास युवाओं का साक्षात्कार किया। इसके बाद 25 को अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किया। प्लेसमेंट इंचार्ज गौरी ने बताया कि चयनित युवाओं के पहले अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद तैनात किया जाएगा।
रग्घाखेड़ा के नितिन ने बताया कि उन्होंने साक्षात्कार दिया है। कंपनी के एचआर ने अभी चयन की जानकारी नहीं दी है। दीप तिवारी ने बताया कि कंपनी और काम के विषय में जानकारी भी दी गई। अभिलेख सत्यापन के बाद तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा।