फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यूनाइटेड एफसी और खेल वीर ने जीता लीग मैच

विज्ञापन
फोटो-14- प्रतियोगिता के दौरान गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उन्नाव। खेल विभाग की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में यूनाइटेड एफसी और खेलवीर टीम ने लीग मैच जीत लिए हैं। पहले दिन चार लीग मैच खेल गए।
विज्ञापन

पीडी नगर स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल और वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी पवन मिश्रा ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मैच अल्फा स्ट्राइकर और सेवन स्टार के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने 01 - 01 गोल किया। इससे मैच ड्रा हो गया। वहीं दूसरा मैच यूनाइटेड एफसी और फाइव स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें 3- 1 से यूनाइटेड एफसी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच खेलवीर और सेवन स्टार टीम के बीच खेला गया। इसमें 05 - 01 खेलवीर क्लब के ने जीत हासिल की। इस दौरान अभिषेक गुप्ता, अंशुमान त्रिवेदी, अभिषेक निगम, डॉ अश्वनी कुमार शुक्ल, डॉ राजेश सिंह, प्रीती गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें