फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फरक्का पांच और शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई, यात्री परेशान

विज्ञापन
फोटो-6- रेलवे स्टेशन से बाहर आते यात्री। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित समय से पांच घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे देर से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अन्य सात ट्रेनें भी घंटों की लेट होने से ठंड में यात्री परेशान रहे। वहीं कुछ लोग अन्य साधनों से निकल गए।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ट्रेनों की लेटलतीफी ने लोगों को और परेशान कर दिया है। मंगलवार को 12004 शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 11:56 की बजाय पर शाम चार बजे उन्नाव जंक्शन पहुंची। 51813 झांसी पैसेंजर ट्रेन का उन्नाव जंक्शन पर पहुंचने का समय 9:55 निर्धारित है लेकिन यह पांच घंटे देरी से दोपहर 2:52 बजे पहुंची। इसके अलावा 64212 मेमू पैसेंजर दोपहर 12:45 की जगह शाम 3:34 बजे आई। 12419 गोमती एक्सप्रेस सुबह 6:47 की बजाय 10:21 पर पहुंची।
11109 झांसी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 10:58 की बजाय दोपहर 1:34 पर आई। जबकि मरुधर एक्सप्रेस 14854 रात 12:13 की जगह सुबह 3:01 बजे आई। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 3:38 के स्थान पर 8: 17 बजे और सुबह 5:33 बजे आने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 9:57 बजे उन्नावपहुंची।
विज्ञापन

इस तरह देर से स्टेशन पहुंची ट्रेनों से ठंड में लोग परेशान हो गए। कुछ यात्री जब ट्रेनें घंटों लेट हो गई तो अन्य साधनों से निकल गए। स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि ठंड में ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ती है। इस वजह से ट्रेनें लेट हो जाती हैं।

फोटो-6- रेलवे स्टेशन से बाहर आते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें