फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया पैदल मार्च, पुलिस ने 20 को हिरासत में लिया

विज्ञापन
फोटो-31- जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा व अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर बस में बैठाती पुलिस।
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन और पैदल मार्च किया। पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित 20 कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। एक घंटा बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि न्यायालय ने विपक्ष नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर लगाए गए मनी लाड्रिंग मामले निरस्त कर दिया है। ईडी को हिदायत दिए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को पैदल निकाला गया। पदाधिकारी हरदोई ब्रिज स्थित जिला कार्यालय से भाजपा मुर्दाबाद, ईडी का दुरुपयोग बंद करो, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जैसे नारों को लगाते हुए निकले। कार्यालय के बाहर पुलिस ने सभी को रोकने का प्रयास किया लेकिन आगे बढ़ गए। इसके बाद सीओ सिटी दीपक यादव ने हरदोई ब्रिज पर 20 पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर बस पर बैठा लिया। पुलिस लाइन में एक घंटा बाद मुचलका भराने के बाद रिहा कर दिया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव, विश्वास निगम, सुयश बाजपेई, जितेंद्र सिंह जीतू, राज नारायण प्रजापति, अजय गौतम , प्रदीप शर्मा, तन्मय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें