फोटो-35- फिजीशियन के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की कतार। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। पहले डॉक्टर को दिखाने को लेकर धक्कामुक्की भी होती रही। सबसे ज्यादा मरीज फिजीशियन पास रही। उन्हें दिखाने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
सोमवार ओपीडी में 1904 मरीजों ने डॉक्टरों को दिखाया। जिला अस्पताल की ओपीडी निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। दस बजे हाल यह हो गया कि पर्चा काउंटर पर भीड़ ज्यादा हो गई। इससे पहले पर्चा बनवाने की होड़ में मरीजों में आपस में ही कहासुनी और धक्कामुक्की होने लगी। इसलिए 40 मिनट सेवा बंद ठप हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पर्चा बनाने शुरू किए। इसके बाद मरीज डॉक्टर को दिखाने ओपीडी पहुंचे तो यहां भी भीड़ के चलते लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा।
इसके अलावा पैथोलॉजी में भी मरीजाें की कतार लगी रही। करीब 11 बजे पहले सैंपल देने की दो लोग व कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इससे सेवा बाधित हो गई। सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को समझाया और एक- एक कर सैंपल दिलवाया। ओपीडी में 1904 मरीजों ने पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाया। फिजीशियन डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि मौसम बदला है,इससे लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।