फोटो-24- ट्रायल मैच के दौरान बल्लेबाजी करतीं बालिका खिलाड़ी। स्रोत:एसोसिएशन
उन्नाव। सीनियर बालिका वर्ग में आयोजित ट्रायल मैच में डीसीए बी टीम ने जीत हासिल की। टीम ने डीसीए ए को एक विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालीं खिलाड़ियों को यूपीसीए की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उरई में बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसमें उन्नाव की बालिका टीम भाग लेगी। टीम चयन के लिए सोमवार को शुक्लागंज के सप्रू मैदान पर ट्रायल मैच डीसीए ए और डीसीए बी के बीच खेला गया। डीसीए ए टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 के मैच में 111 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान नेहा वर्मा ने नाबाद 28 अपूर्वा ने नाबाद 29 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए बी ने 21 ओवरों में 9 विकेट खोकर 112 रन बनाकर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। टीम की ओर से शिवी सिंह ने नाबाद 29 और अनूदिता ने 20 रन बनाए। जिला क्रीड़ा संघ के पूर्व संयुक्त सचिव दिलीप सविता ने शिवी सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। डीसीए के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालीं बालिकाओं का चयन राज्यस्तरीय टीम के लिए किया जाएगा। इस दौरान राकेश कुमार अस्थाना, ओम मिश्रा, प्रदीप कुमार शुक्ला, शिशिर बाजपेई, नवरतन कुमार आदि मौजूद रहे।