फोटो-6- रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। स्रोत: कर्मचारी
- फोटो : सांकेतिक
बीघापुर। क्षेत्र के धानीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 80 युवाओं को चयनित किया गया। अन्य को प्रतीक्षा में रखा गया है। उनके अभिलेख चेक करने के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।
क्षेत्र के गांव धानीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को जिला सेवा योजन कार्यालय व जन शिक्षण संस्थान द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रथम एजूकेशन, शिवशक्ति प्राइवेट लिमिटेड, स्टार ग्रुप मैन पावर सर्विसेज, हेड लाइन डिजिटल कंट्रोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज प्राइवेट लिमिटेड,आर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक लिमिटेड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
300 युवाओं का साक्षात्कार किया। इसके बाद योग्यता और अनुभव के बाद 80 का चयन किया। वहीं अन्य के अभिलेख जमा करा लिए गए हैं। उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जल्द ही उनका भी चयन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि 80 युवाओं को चयनित किया गया है। वहीं जिनका चयन नहीं हुआ है, उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। जल्द ही उनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, रमेश कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विभा पांडेय, भी माैजूद रहे।