फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से बसों में बढ़ी भीड़

विज्ञापन
फोटो-7- बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। कानपुर से वाया उन्नाव, माखी, सफीपुर, गंजमुरादाबाद और बालामऊ तक चलने वाली कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है। ठंड में कोहरे के कारण संचालन में दिक्कत होने से यह कदम उठाया गया है। इससे बसों में भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

ठंड में कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत होती है। जितने में ट्रेन के दो फेरे लग जाएंगे, उतने घंटे में एक फेरा भी पूरा नहीं हो पाता है। इससे रेलवे ने पहले ही ट्रेनों का निरस्तीकरण कर दिया है। इसमें कानपुर-बालामऊ पैसेंजर भी शामिल है। कानपुर से चलकर बालमऊ को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54336 और 54335 का संचालन बंद कर दिया गया है। इस ट्रेन के न चलने से रोजाना सफर करने वाले औसतन दो हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडेगा। इससे जिले की दो तहसीलों और जिला मुख्यालय को कानपुर व हरदोई से जोड़ने वाले रूट पर यह प्रमुख ट्रेन है।

इन क्षेत्र के लोगों को होगी परेशानी
बांगरमऊ, सफीपुर, चकलवंशी, सुलतानपुर, बरौंकी , ताजपुर, हसनापुर, लहरापुर, देवरिया, बल्लापुर, हरईपुर आदि क्षेत्र के लोग बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेन का प्रयोग उन्नाव और कानपुर आने जाने के लिए करते हैं। इस पैसेंजर ट्रेन का किराया गंजमुरादाबाद से कानपुर व उन्नाव का मात्र 20 रुपये ही है जबकि इसकी दूरी करीब 80 किमी है। प्राइवेट और रोडवेज बसों से कई गुना कम किराया होने के कारण लोग पैसेंजर ट्रेन से ही यात्रा करते हैं। बसों का किराया उन्नाव तक 80 और कानपुर तक का 120 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें