फोटो-33-सिंकदरपुर कर्ण में आरोग्य मेले के दौरान रजिस्टर चेक करते एसीएमओ डॉ.जेआर सिंह। स्रोत: वि
उन्नाव। पड़री कला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला 2:45 बजे तक ही चला। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी केंद्र पर ताला लगाकर चले गए। एसीएमओ जब पहुंचे तो उन्हें ताला लटकता मिला। इस पर उन्होंने चेतावनी पत्र जारी कर प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों का एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने निरीक्षण किया। बिछिया क्षेत्र के पड़री कला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचे लेकिन यहां केंद्र पर उन्हें ताला लगा मिला जबकि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मेले के संचालन के निर्देश हैं।
इस पर एसीएमओ ने केंद्र प्रभारी को चेतावनी पत्र जारी किया और स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा उन्होंने चमियानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिंकदरपुर कर्ण का भी निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। रविवार को आयोजित मेले में बुखार के 261, सांस के 168, पेट संबंधित 219 सहित कुल 2474 मरीज पहुंचे।