फोटो-23-नर्सिंगहोम का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह। स्रोत: विभाग
परियर। क्षेत्र में बिना पंजीकरण और मानक के विपरीत संचालित दो नर्सिंगहोम एसीएमओ ने बंद करा दिए। दोबारा संचालन करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने रविवार को परियर क्षेत्र के आसपास अवैध नर्सिंगहोम पर छापा मारा। जांच में उन्हें शाह हॉस्पिटल और पावा मेडिकल सेंटर का पंजीकरण नहीं मिला। दोनों नर्सिंगहोम में स्टॉफ भी प्रशिक्षित नहीं था। बिना मानक के नर्सिंगहोम का संचालन किया जा रहा था। नर्सिंगहोम में भर्ती मरीजों को सीएचसी में भेजा। इसके बाद दोनों को बंद करा दिया।
संचालक को दोबारा संचालन न करने की चेतावनी भी दी। एसीएमओ ने बताया कि बिना किसी पंजीकरण, बिना मानक और प्रशिक्षित स्टॉफ के नर्सिंगहोम का संचालन किया जा रहा है। इस कारण दोनों को बंद करा दिया गया है। अगर दोबारा भविष्य में संचालन पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।