फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांस की नली में दूध फंसने से बच्चे की माैत

विज्ञापन
फोटो-17- गौरव (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
नवाबगंज (संवाद)। क्षेत्र के मकूर में टीका लगाने के कुछ देर बाद तीन माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। शनिवार की सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गलत टीके लगाने आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस नली में दूध फंस जाने से मौत की पुष्टि हुई। सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के मकूर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों का टीकाकरण करने के लिए गई थी। आशा निशा देवी के गांव के मजरा मार्क्स नगर में 12 बच्चों को टीके लगाए। यहीं के रहने वाले सूरज के तीन माह के बेटे गौरव को भी टीका लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि शाम तीन बजे बच्चे को तीन टीके लगाए गए और दो दवा की खुराक पिलाई गई। परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद बच्चा सुस्त हो गया। शरीर में लाल चकत्ते होने लगे और नाक से खून भी आया। परिजन कुछ समझ पाते इसी दौरान शनिवार सुबह चार बजे बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह पहुंचे तो परिजन टीका लगाने वाली टीम पर कार्रवाई की मांग करने लगे। प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए शोरशराबा भी किया। मामला बढ़ने की सूचना पर हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया पहुंचे और परिजनों को समझा कर शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस नली में दूध फंसने से मौत की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई है।
विज्ञापन


वर्जन...
बच्चे को बीसीजी, पेंटा, रोटा, पीसीवी, ओपीवी, और आईपीवी का टीका लगाया था। इस बच्चे के साथ अन्य 11 बच्चों को भी टीका लगा था, वह सभी स्वस्थ हैं। डॉ.नरेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ

बच्चे की मौत का दुख है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उस आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए दो सदस्यीय टीम में एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह व डॉ.शैलेंद्र अस्थाना को नामित किया गया है। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमओ

फोटो-17- गौरव (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें