फोटो-4- रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद
नवाबगंज। रोजगार मेले में छह निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों में 55 युवाओं को चयनित किया। युवाओं को पहले प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद तैनाती की जाएगी।
ब्लॉक क्षेत्र के चमरौली गांव स्थित दयानंद दीनानाथ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के निर्देश पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड, शिव शक्ति एग्रीटेक, हर्बल लाइफ, पुखराज हेल्थ केयर, स्टार ग्रुप मैन पावर सर्विस और एलआईसी के प्रतिनिधि मेले में पहुंचे।
साक्षात्कार के लिए 75 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इसके बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। योग्यता और अनुभव के आधार 55 युवाओं को चयनित किया गया। इन्हें प्रशिक्षण के बाद तैनाती की बात कंपनी के प्रतिनिधियों ने कही।
फोटो-4- रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद
फोटो-4- रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। संवाद