फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रचनाओं से कवियों ने सुमनजी को किया नमन

विज्ञापन
फोटो-18-कविता पाठ करते कवि अनिरुद्ध सौरभ। संवाद
विज्ञापन
बीघापुर। संस्कृति विभाग और अभ्युदय सेवा संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम डॉ. सिंह सुमन की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व सरेनी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने किया। रग्घु खेड़ा की नैना गौतम ने आल्हा गायन से श्रोताओं को ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ संजीव तिवारी पिंटू की वाणी वंदना हुआ। इसके बाद कवि प्रदीप शर्मा ने पढ़ा कि कन्हैया-कन्हैया बुलाती है मैया, जो रोये तो पलना झुलाती है मैया, खिलाकर के माखन, सुनाकर के लोरी, कन्हैया को हरदम सुलाती मैया पढ़कर वाहवाही लूटी।
कवि राहुल विनम्र ने तुम्हें दिल में सजाकर हर इंसान रखेगा, वही खिलखिलाती सी हंसी मुस्कान रखेगा, तुमने साहित्य के लिए किए जो काम सुमन जी, तुम्हें सदियों तलक जिंदा ये हिंदुस्तान रखेगा पढ़कर सुमन जी को नमन किया। इसके बाद अनिरुद्ध सौरभ ने अभी गीत की नदी हमारी पर्वत पर से उतर रही है गीत पढ़कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा अनुभव अज्ञानी, डॉ.प्रभात सिन्हा, विनय तिवारी विनीत, डॉ.नरेंद्र आनंद आदि ने भी काव्य पाठ सुमन जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संयोजक धनंजय सिंह और भारत सिंह परिहार ने कवियों को सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ कवि देवनारायण शुक्ला, मोहन सिंह, संजय सिंह, राजवीर सिंह,अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें