फोटो-11- शिवबक्सखेड़ा स्थित स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता के भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत: युवा क
गंजमुरादाबाद। विधायक खेल स्पर्धा में 800 मीटर दौड़ में अभिषेक ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में सुमित अव्वल रहे। इसके अलावा अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
बांगरमऊ क्षेत्र के शिवबक्शखेड़ा स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक श्रीकांत कटियार ने फीता काटकर किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में उमा सिंह बाजी मारी। वहीं वॉलीबॉल में बांगरमऊ की टीम विजेता बनी। कबड्डी में परशुरामपुर की टीम ने बाजी मारी।
इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में अभिषेक अव्वल रहे। रामजी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में सुमित सबसे तेज दौड़े। कौशल ने दूसरा स्थान हासिल किया। विधायक और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विकास रावत, रमाकांत त्रिपाठी, हिमांशू सिंह, जयपाल पटेल आदि मौजूद रहे।