फोटो-13- चक्का फेंक प्रतियोगिता में भाग लेतीं बालिका। संवाद
- फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
उन्नाव। अस्मिता एथलेटिक्स लीग में 248 बालिकाएं शामिल हुईं। लंबीकूद में लक्ष्मी और ऊंचीकूद में आकांक्षा अव्वल रहीं। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने बालिकाओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
बाईपास स्थित स्टेडियम में सोमवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयुवर्ग की 248 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी ने फीता काटकर कराया। लंबीकूद में लक्ष्मी ने बाजी मारी। ऊंचीकूद में आकांक्षा ने पहला स्थान हासिल किया।
चक्का फेंक में कृष्णा अव्वल रहीं। जैवलिन थ्रो में दिव्यांशी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं गोला फेंक में आयुषी गुप्ता और भाला फेंक में श्रद्धा सोनवानी विजयी रहीं। 60 मीटर दौड़ में प्राची और 600 मीटर दौड़ में दीपांशी ने बाजी मारी। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव सिद्धार्थ कृष्णा, अतंरराष्ट्रीय एथलीट नीरज शर्मा, विनय अवस्थी, रक्षा चतुर्वेदी, ओम प्रकाश, पुरुषोत्तम यादव, निशा तोमर, कुशमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो-13- चक्का फेंक प्रतियोगिता में भाग लेतीं बालिका। संवाद- फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।