फोटो-4- देवांश सिंह। स्रोत: स्वयं
हसनंगज। क्षेत्र के 10 साल के खिलाड़ी ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
दिल्ली में राज्य स्तरीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 17 नवंबर को किया गया था। इसमें पूरे देश से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिले के चांदपुर झलिहाई गांव निवासी 10 साल के देवांश ने प्रतिभाग किया। देवांश ने यहां श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। इसपर उन्हें प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले देवांश कजाखिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। देवांश के पिता शैंलेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान राकेश सिंह, छुट्टन सिंह आदि ने मोहल्ले में मिठाई बांटी और बधाई दी।