उन्नाव। जिला स्तरीय सांसद व विधायक प्रतियोगिता के बैडमिंटन में चंद्रवीर और अलंकृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कबड्डी में सुरेश की टीम ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में शशि की टीम विजयी रही।
बाईपास स्थित स्टेडियम में सांसद व विधायक खेल स्पर्धा के आखिरी दिन शुक्रवार को भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बैडमिंटन में बालिका वर्ग में अलंकृति ने बाजी मारी। बालक वर्ग में चंद्रवीर ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। मिक्स डबल बालक वर्ग में वत्सल और चंद्रवीर व बालिका वर्ग में प्राची और दिविजा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
कबड्डी बालक वर्ग में सुरेश पांडेय की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग में शशि की टीम ने बाजी मारी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल और भाजपा नेता प्रखर गुप्ता ने खिलाड़ियों ट्रैक शूट व प्रमाण देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता विवेक तिवारी, ललित द्विवेदी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चांदनी सोनी, विजेता तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
1500 मीटर दौड़ में शिव कुमार अव्वल
औरास। क्षेत्र के मैनी भावा खेड़ा स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अरुण दीक्षित ने फीता काटकर कराया। 800 मीटर दौड़ में देवेश ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में अदिति अव्वल रहीं। 1500 मीटर में शिव कुमार विजयी रहे। 400 और 200 मीटर में देवेंद्र कुमार अव्वल रहे। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान रईसुल इस्लाम गौहर,आशीष सिंह, हैदर अब्बास, विद्या सागर मिश्रा,पुरूषोतम,आशुतोष, गंगा रतन,राकेश तिवारी, प्रदीप राठौर भी मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो-16- बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। संवाद