फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेंगू का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ अधिक होने से लोगों को घंटों की देरी से इलाज मिला। इनमें बुखार मरीजों की भीड़ अधिक रही। इधर सोमवार कोई जांच रिपोर्ट में एक बुखार मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रविवार की छूट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। 10 बजे के बाद पर्चा काउंटर पर भीड़ अधिक होने से धक्कामुक्की होने लगी। कुछ देर बाद नोकझोंक भी हुई। हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों ने मामला शांत कराया। ओपीडी में फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश के कक्ष में बुखार मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि 214 बुखार से पीड़ित मरीज उनके पास पहुंचे। इनमें से कई मरीजों की जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम मिली हैं। उन्हें दवाओं के साथ नारियल पानी, कीवी व अन्य पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई है।
संक्रामक रोग विभाग के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ.जेआर सिंह ने बताया कि काली मिट्टी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 34 साल के युवक में डेंगू संक्रमण पाया गया है। टीम भेजकर अन्य लोगाों की भी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा कीटनाशक छिड़काव कराया जाएगा। अब तक कुल 123 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं एक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें