उन्नाव। एकता दिवस पर सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए गए। इसके अलावा सरदार पटेल के सिद्धांतों के बारे में भी जानकारी दी गई।
सहायक सेवा योजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने बताया है सरदार पटेल जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। बताया कि लंदन में उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। इस दौरान जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति चंद्रा, स्क्वाड्रन लीडर डॉ. तूलिका रानी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे।