फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इमरजेंसी वार्ड में चस्पा कराया शव वाहन के लिए पर्चा

विज्ञापन
फोटो-6- इमरजेंसी वार्ड में लगाया गया शव वाहन के लिए पर्चा। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शव वाहन सुविधा वाला पर्चा चस्पा कराया गया। इसमें बताया गया है कि यदि किसी की मौत होती है तो परिजन इंचार्ज नर्स और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से शव वाहन के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो और सीएमओ कार्यालय में एक शव वाहन हैं। शासन के निर्देश हैं कि अस्पताल में मृत्यु के बाद शव को सम्मानपूर्वक परिजनों के घर पहुंचाने में निशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाए। ये भी स्पष्ट निर्देश हैं कि जिला अस्पताल में शव वाहन की उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक रूप से दर्शायी जाए। हेल्पलाइन नंबर और वाहन चालक का संपर्क नंबर भी सूचना बोर्ड पर लिखा जाना चाहिए लेकिन इसकी जानकारी वाले पोस्टर या पर्चे कहीं नहीं लगाए गए थे।
अमर उजाला ने 26 व 27 अक्तूबर के अंक में इाकी खबरें प्रकाशित की। इसके बाद 27 अक्तूबर को पोस्टमार्टम हाउस में शव वाहन की सुविधा वाला पर्चा चस्पा कराया गया जिसमें लिखा था कि परिजन हेल्पलाइन नंबर 9198607931 पर फोन कर शव वाहन की सुविधा ले सकते हैं। इसके बाद 30 अक्तूबर को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शव वाहन निशुल्क उपलब्ध है का पर्चा लगवाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाहर मोबाइल नंबर सहित पर्चा लगवा दिया गया रै जिससे लोगों को आसानी से शव वाहन मिल सके।
सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में सूचना लिखवा दी गई है। परिजनों को इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व इंचार्ज नर्स से संपर्क करना होगा। उन्हें निशुल्क शव वाहन की सुविधा दी जाएगी।

फोटो-6- इमरजेंसी वार्ड में लगाया गया शव वाहन के लिए पर्चा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें