फोटो-17- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते यूपीसीए के सचिव अरविंद कमल। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। वीनू मांकड़ अंडर- 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसमें कुल छह टीमें उन्नाव, रायबरेली, लखीपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ भाग ले रही हैं। लीग के पहले ही मैच में उन्नाव ने जीत हासिल की।
लीग का पहला मैच सीतापुर और उन्नाव के बीच निखत क्रिकेट मैदान में खेला गया। मैच का शुभारंभ यूपीसीए के सचिव अरविंद कमल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सीतापुर के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर टीम ने 54 रन बनाएं। टीम की ओर से सर्वाधिक कृष्णानंद ने 11 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव की टीम ने बिना विकेट खोए आसानी से मैच जीत लिया। टीम की ओर से असद ने सर्वाधिक 34 रन बनाएं। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त, जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा,संयोजक निखिल त्रिवेदी, अजय दीक्षित, अब्दुल सत्तार धर्मेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।