फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पैरा ओलंपिक में पदक के लिए पसीना बहा रहीं प्राची

विज्ञापन
फोटो-4- प्राची पांडेय। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के जुराखन खेडा की रहने वाली प्राची पैरा टेबल टेनिस की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विदेशों में तिरंगा लहराकर जिले मान बढ़ा बढ़ाया है। वह पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन

ताइवान के काऊशुंग शहर में दो से तीन जुलाई तक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कई देश की दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। शहर की प्राची पांडेय ने भी भाग लिया। उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यहां कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने यहां थाईलैंड की खिलाड़ी को 3-0 से हराया। इसके बाद कोरिया की खिलाड़ी को 7- 0 से हराया। हालांकि सेमीफाइनल में हांगकांग की खिलाड़ी से 3-0 से मैच हार गई। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
इससे पहले मार्च में प्राची ने स्पेन में हुई अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया।। इसके अलावा वह नाइजीरिया और मिस्र में हुई प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुकी हैं। इस समय प्राची पैरा ओलंपिक में पदक के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें