फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी निष्ठा और प्रतिष्ठि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले से निष्ठा और प्रतिष्ठि को प्रतिभाग करने का मौका मिला है। दोनों ने मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जिला खेल सचिव को मंडल टीम का मैनेजर बनाया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से शुरू होगी। इस बार आयोजन प्रयागराज में किया जा रहा है। इसमें लखनऊ सहित अन्य मंडलों की टीमें भाग लेंगी। लखनऊ मंडल की टीम का मैनेजर जिला खेल सचिव नवीन सिन्हा को बनाया गया।
उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली निष्ठा और प्रतिष्ठि का नाम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए घोषित किया गया है। इसके अलावा अन्य नौ खिलाड़ियों के चयन पर मंथन चल रहा है। जल्द ही अन्य खिलाड़ियों के नाम भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें