फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिवाली पर खा गए छह करोड़ की मिठाइयां, फूंक दिए पांच करोड़ के पटाखे

विज्ञापन
फोटो- शहर के सिविल लाइंस में पटाखा जलाते बच्चे व अन्य। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। दीपावली पर पटाखों और मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। अनुमान है कि करीब पांच करोड़ के पटाखे बिके हैं। मिठाइयों का कारोबार छह करोड़ का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित तहसील क्षेत्रों में पटाखों की 184 अस्थायी दुकानों में खरीदारों की लंबी लाइनें रहीं। अनुमान है कि दिवाली के दिन अकेले शहर में करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे बिके। आसमानी रॉकेट, चकरी, फुलझड़ी, चटाई, पॉप-अप और अनार जैसे आकर्षक पटाखों की सबसे अधिक मांग रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने देर रात तक आतिशबाजी का आनंद लिया।
स्थायी दुकानों के साथ अस्थायी स्टॉलों पर दिनभर खरीदारी का दौर चला। खोया मिठाइयों के बजाय इस बार लोगों ने ड्राई फूड और पैक्ड मिठाइयों को प्राथमिकता दी। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दिवाली के दिन शहर में करीब छह करोड़ रुपये की मिठाइयों और ड्राई फूट की बिक्री हुई। कंपनियों के गिफ्ट बॉक्स की मांग ने भी कारोबार को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन


इंसेट-1
सजावटी सामग्री की भी कॉर्ड बिक्री
दिवाली पर सजावटी वस्तुओं की भी जबर्दस्त मांग रही। दुकानों पर झालर, रंगोली, दरवाजे की सजावट की झूमरों की बिक्री खूब हुई। व्यापारी रिंकू सिंह ने बताया कि बाजार में रंग बिरंगी झालरें और आकर्षक झूमर लोगों को खूब पसंद आए। अनुमान है कि 60 से 70 लाख की सजावटी सामान की बिक्री हई।
इंसेट-2
मिट्टी के दीपकों से फैला उजियारा
इस बार भी मिट्टी के दीयों की मांग सबसे अधिक रही। स्वास्तिक, पीपल पत्ते और ओम आकृति वाले दीयों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इन दीयों की कीमत 30 से 40 रुपये प्रति सेट तक रही। रेडीमेड बत्तियों वाले बड़े दीपक और मिट्टी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री भी जोरदार रही। कई परिवारों ने घर की सजावट के लिए पारंपरिक दीयों को ही प्राथमिकता दी।

फोटो- शहर के सिविल लाइंस में पटाखा जलाते बच्चे व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें