फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अस्पताल में गंदगी देख टीम ने 15 दिन में सुधार की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कायाकल्प टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। टीम ने कहा कि अस्पताल में गंदगी रहेगी तो रोगी कैसे ठीक होंगे। सुधार करने की हिदायत दी और कहा कि 15 दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

कायाकल्प की दो सदस्यीय टीम 11:15 बजे जिला अस्पताल पहुंची। टीम में शामिल नेहा तिवारी और डॉ. दिलीप वर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले टीम सीएमएस कक्ष पहुंची। उनके साथ बैठक की। इसके बाद ओपीडी पहुंची। डॉक्टरों के ओपीडी रजिस्टर चेक किए। इसके बाद जनरल वार्ड पहुंची। यहां भर्ती मरीजों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। लैब में मरीजों का सैंपल लेने का तरीका देखा।
लैब सहायक से सेलेक्ट्रा मशीन में सैंपल लगाने का तरीका और संचालन की जानकारी ली। टीम ने स्टाॅफ नर्स श्वेता से ग्लूकोज लगाने का तरीका पूछा और हाथ धोने के तरीके की भी जानकारी ली। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के बाहर गंदगी और अस्पताल के मुख्य द्वार पर गंदगी देखकर टीम ने नाराजगी जताई। टीम की सदस्य ने कहा कि 15 दिन में यह व्यवस्था दुरुस्त कराएं। 15 दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। व्यवस्था में सुधार न होने पर रैकिंग बिगड़ जाएगी। इस दौरान डॉ. संजीव कुमार, डॉ. शोभित अग्निहोत्री, आशीष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें