फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अर्चित और विभूति की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन उन्नाव के अर्चित और विभूति सिन्हा की जोड़ी ने अलीगढ़ के निशंक और मसीहाना की जोड़ी को हराया। प्रदेश में पहली बार जर्मन तकनीक की सहायता से लाइव स्कोरिंग की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

बाईपास स्थित स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को हुए मैच में नोएडा के चिराग ने लखीमपुर के अंकित कुमार को 30-22 से हराया। रागिनी यादव ने अलीगढ़ के देवांश को 30-25 से हराया। इसके बाद उन्नाव के अर्चित सिन्हा व विभूति सिन्हा की जोड़ी ने अलीगढ़ के निशंक और मसीहाना की जोड़ी को 30- 25 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मयंक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्ग में सिंगल्स, डबल्स और मिक्सड डबल्स प्रतियोगिताओं में कुल 226 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। इसमें कुल 221 मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताय कि जिले के इतिहास में यह पहली बार है कि प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहली बार जर्मन तकनीक की सहायता से लाइव स्कोरिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुल 20 निर्णायकों का नामांकन किया गया है। जिनके द्वारा मैच आयोजित कराएं जा रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय खेल अधिकारी अजय सेठी, दही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, अजब सिंह यादव, शिवराम सिंह, अभिजीत यादव, सोनू सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें