फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जलभराव से परेशान महिलाओं ने किया नगर पालिका का घेराव

विज्ञापन
फोटो-11- नगर पालिका में प्रदर्शन के दौरान शिकायती पत्र दिखातीं महिलाएं। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के हजारी टोला और तालिब सरांय मोहल्ले में जलभराव और गंदगी से आजिज महिलाओं ने शुक्रवार को नगर पालिका का घेराव किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। पालिका अधिकारियों को बताया कि नाले का गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। ईओ ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के तालिब सरांय और हजारी टोला में सड़क जर्जर है। इसके अलावा नाले की सफाई नहीं होती है। इससे नाला चोक हो जाता है और गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगता है। करीब 25 साल से लोग गंदगी का दंश झेल रहे हैं। कई लिखित शिकायत के बाद शुक्रवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया।
मोहल्ले की 15 से अधिक महिलाएं शिकायती पत्र हाथ में लेकर नगर पालिका पहुंची। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया। बताया कि समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो नगर पालिका में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। मोहल्ले की रेश्मा ने बताया कि चंदा एकत्र करके गली में पत्थर डलवाएं गए है। ताकि किसी तरह आवागन किया जा सके। रोशन, सदमा, फहीम, अबरार, मोइनुद्दीन, ताहिरा बेगम, मुस्कान, नरगिस भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि शनिवार को ही सफाई कराई जाएगी। साथ ही जेई को भेजकर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें