फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कराटे में पल्लवी और दिव्यांशी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में पल्लवी और दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में छह से नौ अक्तूबर तक 69वीं माध्यमिक प्रदेशीय कराटे अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 18 मंडलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्नाव के पांच खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिले के बहरौली जहानपुर की पल्लवी और दिव्यांशी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। दोनों खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से भाग लेंगी।
इसके अलावा सूर्यकांत ने रजत और करन सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। बृहस्पतिवार को विजयी खिलाड़ी और उनके कोच के नवाबगंज पहुंचे। इसपर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनूप सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष धर्मेश प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक पुरुषोत्तम यादव, कराटे कोच अंकित कुमार, रवि चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें