उन्नाव। राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। चयन ट्राॅयल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया।
मेरठ के दबथुआ स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 11 से 12 अक्तूबर तक जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को शुक्लागंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चयन ट्राॅयल का आयोजन किया गया। इसमें 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी ने बताया कि जिले की टीम में प्रिंस सिंह, यश पांडेय, हर्षित सोनकर, ध्रुव सिंह, अक्षय कुमार, हिमांशु कुमार, कुनाल पटेल, सुभाष, सुमित सिंह, रमाकांत, आदित्य राजपूत, आकाश और नैमिष कुमार को चुना गया है। इसके अलावा शिरीष पांडेय, अभिषेक शुक्ला और उत्सव सविता को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
इस दौरान एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कृष्ण प्रताप सिंह, आरएसएस उन्नाव के विभाग प्रचारक अमरजीत, कार्यवाह नीरज वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, उपाध्यक्ष सुशील सांवरिया, मंजू मूर्ति, कोषाध्यक्ष सोम गुप्ता आदि मौजूद रहे।