फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्टेशन पर चोरी करने वालीं हरदोई की दो युवतियां गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के पर्स, महिलाओं के जेवर आदि उड़ाने वाली दो युवतियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

उन्नाव जंक्शन के टिकट काउंटर के पास बुधवार को दो युवतियां काफी देर से खड़ी थीं। संदिग्ध दिखने पर जीआरपी ने उनसे पूछताछ की तो भागने लगीं। इसपर कांस्टेबल पूजा यादव ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली तो एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो टप्स और 2650 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में एक ने अपना नाम हरदोई के हरपालपुर गांव निवासी सोहली (20) बताया। दूसरी सबाना (26) भी उसी गांव की रहने वाली है। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें